MCD Elections 2022 : जानिए क्यों महत्वपूर्ण है दिल्लीवासियों के लिए नगर निगम के चुनाव

10 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजे आने के बाद सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले चुनाव पर टिकी होगी। एमसीडी चुनाव ( MCD Elections) अप्रैल में होना है।;

Update: 2022-03-08 10:46 GMT

10 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के नतीजे आने के बाद सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव पर टिकी होगी। एमसीडी चुनाव ( MCD Elections) अप्रैल में होना है। वैसे यहां के नतीजों का दिल्ली सरकार (Government of Delhi) या केंद्र सरकार (Central Government) से जोड़ने का कोई समीकरण नहीं बनता है, लेकिन राजधानी होने के नाते यह चुनाव बेहद अहम हो जाता है।

दिल्ली सरकार और एमसीडी के अलग-अलग अधिकार है। इसी वजह से एमसीडी में दबदबा रखने वाली पार्टी की अहमियत भी बढ़ जाती है। वही एमसीडी और दिल्ली सरकार के नतीजों में जनता का अलग-अलग रवैया देखने को मिलता है। इस बात को कहना गलत नहीं होगा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद दिल्लीवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव एमसीडी का है।

272 वार्डों में मतदान के लिए 72 ऑफिसर किए जाएंगे नियुक्त

एमसीडी चुनाव अप्रैल में होने हैं। ऐसे में 272 वार्डों में मतदान केंद्र को स्थापित करने के लिए 72 रिटर्निंग ऑफिसर (Returning Officer) बनाए गए हैं। नॉर्थ एमसीडी के 104 वार्डों के लिए 28 रिटर्निंग ऑफिसर, साउथ एमसीडी के 104 वार्डों के लिए 28 और ईस्ट एमसीडी के 64 वार्डों के लिए 16 रिटर्निंग ऑफिसर (Returning Officer) नियुक्त किए जाएंगे।

तीन भागों में बटा है नगर निगम

दिल्ली में तीन एमसीडी हैं। नई दिल्ली नगर निगम (New Delhi Municipal Corporation), दिल्ली छावनी बोर्ड (Delhi Cantonment Board) और दिल्ली नगर निगम (Municipal Corporation of Delhi)। राजधानी के 11 में से 8 जिलों में दिल्ली नगर निगम पर सिविल सेवा से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी होती है। दिल्ली नगर निगम भी तीन निकायों में विभाजित है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम कई अहम व्यवस्थाओं को संभालने की जिम्मेदारी एमसीडी के पास है।

इन कामों की है जिम्मेदारियां

सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव और विकास, स्वच्छता सुविधाएं, परिवहन सेवा, स्कूलों और कॉलेजों का संचालन, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, जनता से कर वसूली, नगर नियोजन आदि में एमसीडी द्वारा की जाने वाली कई सुविधाएं और कार्य हैं। एक साल का उत्तरी दिल्ली का बजट करीब 5811 करोड़ रुपये, पूर्वी दिल्ली का बजट 4,735 करोड़ और साउथ एमसीडी का बजट करीब 4830 करोड़ रुपये है।

Tags:    

Similar News