लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा

नई दिल्ली के जगतपुरी थाना इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को सड़क पर घसीट दिया। इस दौरान महिला के हाथ-पैरों में चोटे आई। वारदात के बाद आरोपी महिला का बैग लूटकर फरार होने लगे। महिला के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से भाग गया।;

Update: 2021-01-18 01:43 GMT

नई दिल्ली के जगतपुरी थाना इलाके में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को सड़क पर घसीट दिया। इस दौरान महिला के हाथ-पैरों में चोटे आई। वारदात के बाद आरोपी महिला का बैग लूटकर फरार होने लगे। महिला के शोर मचाने पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया जबकि दूसरा मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मो. जफर (24) है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दीप कौर (40) ब्लॉक नंबर-32 त्रिलोकपुरी में सपरिवार रहती हैं। वह एक अस्पताल में आया का काम करती है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपनी सहेली रीता प्रसाद के साथ घर जा रही थी। जैसे ही वह कड़कड़ी मोड़ पुल के पास पहुंची तभी पीछे से स्कूटी सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने उन्हे रास्ता पूछने के बाहने रोक लिया।

इससे पहले वह कुछ समझ पाती एक बदमाश ने दीप कौर का पर्स छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे नीचे गिरा दिया और चार-पांच मीटर तक घसीट दिया। इस दौरान दीप कौर के हाथ-पैर में चोटे आई। बदमाश बैग लेकर भागने लगे तो पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान थोड़ी दूरी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News