Noida: रिटायर्ड सेना अधिकारी की करंट लगने से मौत
अधिकारी को गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।;
नोएडा में सेक्टर 47 में सुबह सैर पर निकले नोएडा प्राधिकरण के एक रिटायर्ड अधिकारी की पार्क में करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 47 के रहने वाले नोएडा प्राधिकरण के सेवानिवृत्त अधिकारी फिरेराम (62) रविवार सुबह सेक्टर के एक पार्क में सैर कर रहे थे।
तभी पार्क में लगे एक ट्रांसफार्मर से उन्हें करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजनों को सूचित किया गया है।
मासूम से बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा के तुगलपुर गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले होटल के कर्मचारी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले साद ने 2 दिन पूर्व दुष्कर्म का प्रयास किया था।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक नामी होटल में काम करता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।