आज से दिल्ली में कर सकेंगे ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार... एएसआई ने की है ये तैयारी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत राजधानी दिल्ली में 174 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारकों को लंबे समय के बाद लोगों के लिए आज खोल दिया है।;

Update: 2020-07-06 06:59 GMT

कोरोना महामारी फैलने के बाद लगभग कई महीनों तक बंद रहे ऐतिहासिक स्मारकों को आज यानी सोमवार से खोल दिया गया है। सुरक्षा की नजर से अनलाॅक 2 तक इसे नहीं खोला गया था। क्योंकि कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है। लेकिन अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत आने वाले सभी स्मारकों को खोला गया है। स्मारकों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया। गेट पर ही थर्मल स्कैनर उपलब्ध होंगे, साथ ही सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत राजधानी दिल्ली में 174 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक आते हैं जैसे लाल किला, कुतुबमीनार, हुमायूं का मकबरा, जंतर मंतर, सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला सहित 10 टिकट वाले ऐतिहासिक स्मारकों में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिन स्मारकों में निशुल्क प्रवेश है, वहां भी पूरी तरह से जांच के बाद ही प्रवेश की इजाजत दी जाएगी।

पर्यटकों का देना होगा फोन नंबर

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्मारकों में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्मारकों में प्रवेश करने वाले लोगों को अपना फोन नंबर दर्ज कराना होगा, ताकि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद मिल सके। प्रमुख स्मारकों में दो हजार से ज्यादा लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

क्यूआर कोड के माध्यम से ही बेचे जाएंगे टिकट 

हालांकि रविवार को भी लाल किला और कुतुबमीनार के ऑनलाइन टिकट बिके, मगर इनकी संख्या 100 से नीचे रही। वहीं टिकट वाले सभी स्मारकों के गेट पर क्यूआर कोड के माध्यम से भी टिकट बेचे जाएंगे।

Tags:    

Similar News