जहांगीरपुर दंगे में शामिल एक और आरोपी किया गया गिरफ्तार

जहांगीरपुरी दंगों में शामिल एक भगोड़े आरोपी को उत्तर पश्चिमी जिले की लोकल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी अशनूर (26) की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका था।;

Update: 2022-11-26 01:55 GMT

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी दंगों में शामिल एक भगोड़े आरोपी को उत्तर पश्चिमी जिले की लोकल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी अशनूर (26) की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका था। वह पहले भी हत्या के प्रयास, दंगा और शस्त्र अधिनियम के एक अन्य मामले में भी शामिल रह चुका था। डीसीपी उषा रंगनानी के अनुसार जहांगीरपुरी थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा गिरफ्तार किया गया अशनूर ओ सी ब्लॉक, जहांगीर का रहने वाला है।

इसके खिलाफ इसी साल जहांगीरपुरी इलाके में दंगा भड़काने का केस दर्ज हुआ था। केस में आठ आरोपी व्यक्ति फरार थे। शुक्रवार को इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद शाह आलम बांध रोड, जहांगीरपुरी के पास जाल बिछाया गया और आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Tags:    

Similar News