भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है जनता

नगर निगम चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व गुरूवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाओं एवं पदयात्राओं के माध्यम से मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई और दिल्ली को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए चार दिसंबर के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया।;

Update: 2022-12-02 01:46 GMT

नई दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार बंद होने से एक दिन पूर्व गुरूवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनसभाओं एवं पदयात्राओं के माध्यम से मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाई और दिल्ली को केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए चार दिसंबर के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि जिस प्रकार से भाजपा के मुख्यमंत्रियों, नेताओं आदि को चुनाव प्रचार के दौरान जनता का स्नेह व समर्थन मिला है, उससे लगता है कि जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन मना चुकी है।

गुरुवार को कार्यक्रम में मुख्य रुप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, कृष्णपाल गुर्जर एवं अजय भट्ट, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डॉ हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, हंसराज हंस, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', भोला सिंह, गोपाल ठाकुर, डॉ अनिल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा, पूर्व सांसद विजय सोनकर शास्त्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News