Punjab Assembly Election 2022: राघव चड्ढा को पार्टी की पंजाब यूनिट का सह प्रभारी किया नियुक्त
Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी को सिर्फ 20 सीटें ही मिली थी। पंजाब में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन भी कर रही है।;
Punjab Assembly Election 2022 आम आदमी पार्टी ने विधायक राघव चड्ढा को पार्टी की पंजाब यूनिट का सह प्रभारी नियुक्त किया। पंजाब में आम आदमी पार्टी विपक्ष की मुख्य भूमिका में है। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में होने है। इसलिए पार्टी अभी से पंजाब पर पकड़ बनाने के लिए अपने मुख्य चेहरे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रही है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी को सिर्फ 20 सीटें ही मिली थी। पंजाब में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन भी कर रही है।
वहीं पंजाब और हरियाणा के आंदोलनकारी किसानों को तमाम सुविधा उपलब्ध करवा रही है। पंजाब में पार्टी की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी किसानों के समर्थन में हाली में दिल्ली विधानसभा में नये कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ दी थी। वहीं आम आदमी पार्टी भी अपने विस्तार को लेकर कई राज्यों से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। देश में अब आने वाले कुछ सालों तक चुनाव का महौल बना रहेगा। क्योंकि अभी हाली में बिहार विधानसभा का चुनाव संपन्न हुआ है और अब अगला चुनाव बंगाल विधानसभा का होने वाला है। ऐसे में तमाम पार्टियां चुनावों में जुटी हुई है। उधर, दिल्ली सरकार में विराजमान आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अगले चुनाव में लड़ेंगे।
इस बात की जानकारी खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है? केजरीवाल ने अभी स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में 404 विधानसभा सीटें है और वर्तमान में बीजेपी की सरकार उत्तर प्रदेश में विराजमान है।