यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ी, तीन जल शोधन संयंत्र ठप, दर्जनों क्षेत्रों जलापूर्ति रहेगी बाधित

नई दिल्ली यमुना नदी में शनिवार को जहरीले अमोनिया की मात्रा बढ़ने से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्रों में जल शोधन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।;

Update: 2022-12-18 00:14 GMT

नई दिल्ली यमुना नदी में शनिवार को जहरीले अमोनिया की मात्रा बढ़ने से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला संयंत्रों में जल शोधन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसके चलते शनिवार से ही इन संयंत्रों से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा सकती है। इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने कहा कि इसलिए 17 दिसंबर 2022 की शाम से लेकर अमोनिया की स्थिति में सुधार होने तक दर्जनों क्षेत्रों में जलापूर्ति बेहद कम दबाव पर रहेगी। जिसके चलते तीनों संयंत्रों से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो सकती है।

डीजेबी के अनुसार सिविल लाइन, हिंदूराव अस्पताल व क्षेत्र,कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, एनडीएमसी एरिया, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, इंद्रपुरी, गोविंदपुरी, तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर, प्रहलादपुर, रामलीला ग्राउंड,कालकाजी, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, मॉडल डाउन, गुलाबी बाग, पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, मूलचंद, साऊथ एक्स, ग्रेटर कैलाश, बुराड़ी, दिल्ली कैंट तथा इन इनसे जुड़ आस पास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। डीजेबी ने इस क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से कहा है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय से नि शुल्क पानी के टैंकर मंगवा सकते है।  

Tags:    

Similar News