हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से शुरू हुई राहुल की यात्रा, अनिल ने किया लोगों का धन्यवाद
नौ दिनों के विराम के बाद मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत यमुना बाजार मरघट वाले हनुमान जी बाबा की पूजा अर्चना के साथ शुरू की। इस अवसर पर राहुल गांधी को श्री हनुमान जी के प्रतीक रूप में गददा भेंट की।;
नई दिल्ली। नौ दिनों के विराम के बाद मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत यमुना बाजार मरघट वाले हनुमान जी बाबा की पूजा अर्चना के साथ शुरू की। इस अवसर पर राहुल गांधी को श्री हनुमान जी के प्रतीक रूप में गददा भेंट की। इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर शुरू हुई और उत्तर प्रदेश के बागपत की तरफ कूच कर गई। एक बार फिर दिल्ली में राहुल गांधी की यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। राहुल की यात्रा के चलते रिंग रोड़ से लेकर कई अन्य क्षेत्रों में भारी जाम लगा रहा, लोगों को घंटो देरी का सामना करना पड़ा।
हालांकि पुलिस पहले ही यात्रा मार्ग से बचने के लिए लोगों को एडवाइजरी जारी कर चुकी थी। इस मौके पर राहुल के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी व अन्य नेता मौजूद थे। सबसे पहले सुबह करीब पौने नौ बजे यात्रा के साथ चलने वाले कंटेनर कैंपसाइट पर ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी यमुना बाजार स्थित मरघट वाले हनुमान जी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और आर्शीवाद लिया। पूजा पाठ के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ और यात्रा आगे बढ़ गई। गत दिनों कड़ाके की सर्दी में राजघाट व अन्य जगहों पर सफेद टी शर्ट पहनें राहुल गांधी काफी चर्चा में रहे थे।
उसी प्रकार मंगलवार को भी राहुल गांधी हाफ बाजू की सफेद टी शर्ट में ही पहुंचे थे। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा में भारी संख्या में पहुंचे लोगों का दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर 2022 के दिन दिल्ली प्रवेश के समय जो भारी संख्या में लोग जुटे थे, आज उससे भी ज्यादा लोग अपने प्रिय नेता राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से पूरे यात्रा मार्ग को पोस्टर बैनरों व रंग बिरंगे गुब्बारों से पाट दिया गया था। जगह जगह स्थानीय नेताओं ने राहुल के स्वागत में फोटो वाले बड़े बड़े होर्डिंग आदि लगा रखे थे।
अधिकांश कार्यकर्ताओं के हाथों में झंडे,बैनर थे जिन पर राहुल गांधी के समर्थन में स्लोगा आदि लिखे गए थे। रास्तेभर लोग देशभक्ति गीत गाते ढोल बजाते हुए चले जा रहे थे। कई कार्यकर्ताओं ने राहुल की फोओ वाली भारज जोड़ो यात्रा से जुड़ी टी शर्ट पहन रखी थी। राहुल गांधी को देखने के लिए पूरे यात्रा मार्ग वाली सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुटी रही, कई जगह तो लोग घरों की छतों पर नजर आए। बता दें कि राहुल की यात्रा की जिम्मेदारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जिम्मे थी। गत कई दिनों से प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार व अन्य पदाधिकारी तैयारियों में जुटे थे। इससे पहले 24 दिसंबर 2022 को बदरपुर बॉर्डर से इस यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया था। उसी दिन शाम के समय यात्रा लाल किला पहुंचकर 3 जनवरी 2023 तक के लिए रोक दी गई थी। दिल्ली से होकर गुजरी इस यात्रा में दिल्ली वालों ने राहुल को सिर आंखों पर बिठाया है। यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के चलते प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी का पार्टी में साख बढ़ी है। यात्रा में अनिल कुमार के अलावा कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, शक्ति सिंह गोहिल, जयप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोगोई, अराधना मिश्रा और पार्टी के कई अन्य नेता शामिल हुए।