राहुल की यात्रा पहुंची दिल्ली, अभिनेता कमल हासन भी हुए शामिल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची। यात्रा के चलते पुलिस ने कई मार्ग बंद कर रखे थे जिसके चलते देर शाम तक कई जगह लगे जाम से लो जूझते रहे।;

Update: 2022-12-25 00:38 GMT

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंची। यात्रा के चलते पुलिस ने कई मार्ग बंद कर रखे थे जिसके चलते देर शाम तक कई जगह लगे जाम से लो जूझते रहे। राहुल की यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दक्षिण भारत के फिल्मी कलाकार व राजनेता कमल हासन, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी सहित दिल्ली व हरियाणा के अनेक छोटे बड़े नेता मौजूद थे।

लाल किले पर यात्रा समापन के अवसर पर राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को निशाने पर रखा और कहा कि वो नफरत की राजनीति कर रहे है। लेकिन मैं प्यार बांटने वाली यात्रा कर रहा हुं। वहीं कमल हासन ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर रखा। इस अवसर पर अनेक नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भाजपा व पीएम मोदी पर ही निशाना साधा। रैली में देरी होने के चलते अब राहुल गांधी रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल सहित महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राहुल की यात्रा बदरपुर से दिल्ली में प्रवेश की। पूरे यात्रा मार्ग तिरंगों, गुब्बारों और गांधी की तस्वीर वाले बैनरों से पटा रखा था।

रास्ते भर लोगों ने भारत जोड़ो और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। यात्रा के साथ बड़े बड़े ढोल नगाड़ों की थाप और देशभक्ति के गीत बजते नजर आए। राहुल गांधी की यात्रा के मद्देनजर बदरपुर से आश्रम तक व लाल किला तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। यात्रा के बीच युवाओं द्वारा बेरोजगारी के खिलाफ नारेबाजी भी देखने को मिली। यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार कई दिनों से तैयारी में लगे थे। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में यात्रा का जिस प्रकार स्वागत हुआ है और लाग सड़कों पर उतरे है उसको देखकर केंद्र सरकार सहित दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की नींद उड़ गई है।

Tags:    

Similar News