सीलमपुर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 24 घंटों के भीतर सुलझाई गुत्थी, जिसे जानकर आप रह जाएंगे हैरान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) में फ्रिज के अंदर लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस (Delhi Police) 24 घंटो के भीतर सुलझा ली है। जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) (50) की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके सगे भाई ने मुंहबोले बेटे के साथ मिलकर की थी।;

Update: 2022-07-24 12:39 GMT

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीलमपुर (Seelampur) में फ्रिज के अंदर लाश मिलने की गुत्थी को पुलिस (Delhi Police) 24 घंटो के भीतर सुलझा ली है। जाकिर हुसैन (Zakir Hussain) (50) की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके सगे भाई ने मुंहबोले बेटे के साथ मिलकर की थी। इस मामले में पुलिस ने जाकिर के बड़े भाई आबिद हुसैन और मुंहबोले बेटे जाहिद को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

दरअसल इन दोनों ने लूटपाट के इरादे से जाकिर की हत्या की थी। आबिद को पता चला कि उसके भाई के घर में 50 लाख से ज्यादा की नकदी और इतनी ही कीमत के जेवर रखे हुए हैं। उनको लूटने के अलावा आबिद को अपने पुश्तैनी घर के कागजात भी चाहिए थे। इस वजह से आबिद और जाहिद ने जाकिर को हथौड़े से मार डाला और बाद में शव और फ्रिज को ठिकाने लगा दिया, लेकिन सीसीटीवी की मदद से दोनों चंद घंटों के बाद पकड़ लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार लाख नकद और पूरे जेवरात बरामद किए हैं। शुक्रवार शाम 7.15 बजे पुलिस को गौतमपुरी की गली नंबर-7 के घर से एक व्यक्ति का शव फ्रिज में बरामद हुआ था। शव की पहचान व्यवसायी जाकिर के रूप में हुई थी। जाकिर घर में अलग रहता था। उसकी पत्नी और दो बेटे अलग घर में रहते थे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम और जिले के स्पेशल स्टाफ (Special Staff) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था।

मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था। जाकिर अपने परिवार से अलग रहता था। उसके पास काफी पैसा था। आबिद की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। संगम विहार में परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है। आबिद चाहता था कि वह संपत्ति बेच दे और बेटियों की शादी कर दे, लेकिन जाकिर इसके लिए तैयार नहीं था। आबिद को पता चलता है कि जाकिर के घर में 50 लाख रुपये नकद और इतनी ही राशि के गहने रखे हुए हैं।

उसके मन में लालच आया और उसने अपने भाई को मारकर लूट की साजिश रची। बाद में अपराध को अंजाम दिया गया। पूछताछ में आरोपी आबिद ने बताया कि वह गुरुवार दोपहर जाकिर के घर पहुंचा था। उस वक्त जाकिर घर में मौजूद था। बातचीत के दौरान आरोपी ने जाकिर के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को फ्रिज में छिपा दिया। इसके बाद इन लोगों ने घर से नगदी और जेवर लूटने के अलावा पुश्तैनी जमीन के कागजात भी लूट लिए। पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

Tags:    

Similar News