दुकानदार पर चाकू से हमला कर किया घायल, आरोपी फरार

नई दिल्ली के विवेक विहार थाना इलाके में कुछ युवकों ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घायल का नाम शमसुद्दीन है। पुलिस ने शमसुद्दीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।;

Update: 2021-03-06 16:54 GMT

नई दिल्ली के विवेक विहार थाना इलाके में कुछ युवकों ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। घायल का नाम शमसुद्दीन है। पुलिस ने शमसुद्दीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शमसुद्दीन मुकेश नगर विवेक विहार इलाके में सपरिवार रहते हैं। वह अपनी दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान शिवा व रोहित नाम के युवक अपने साथियों के साथ आए और उन्हें आवाज देकर नीचे बुलाया।

बाहर निकले ही उन्होंने शमसुद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल शमसुद्दीन को डा.हेडगवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News