समाज कल्याण मंत्री ने ओल्डएज होम्स में लिया सुविधाओं का जायज़ा

केजरीवाल सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बिंदापुर में संचालित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओल्डएज होम्स में रह रहे संवासियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहन-सहन के बारे में विस्तार से जानकारी ली।;

Update: 2022-12-24 23:58 GMT

नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बिंदापुर में संचालित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओल्डएज होम्स में रह रहे संवासियों से मुलाकात कर उनके खाने-पीने और रहन-सहन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बुजुर्गों को ओपन जिम में व्यायाम करते देख उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही बुजुर्गों को मिलने वाले ख़ाना स्वयं खा कर गुणवत्ता की जांच की। वहीं वृद्धा आश्रम में मिली खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया।

समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में परिवार से दूर रह रहे दिल्ली के बुजुर्गों को अच्छी व्यवस्था दी जा रही है। हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए नए ओल्डएज होम्स भी बना रहे है। जिसका काम तेज़ी से चल रहा है। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने शनिवार को बिंदापुर में स्थित वृद्धाश्रम का विभाग के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने स्टाफ़ की सूची, उपस्थिति पंजिका, भोजन का मेन्यू चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने संवासियों के साथ बातचीत की। साथ उनके बुजुर्गों को वहाँ मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहाँ के साफ-सफाई और स्वास्थ्य देखभाल को देखा। समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने संवासियों जब से बातचीत की तो वो बहुत खुश थे। कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने संवासियों को दी जा रही फिजियोथेरेपी व्यवस्था की भी चेक की।

Tags:    

Similar News