Sunday Special: अगर दिल्ली में लेना चाहते है विदेश का मजा तो इन जगहों पर घूमना न भूले, यादगार बनेंगे यहां बिताए पल

Sunday Special: आज हम हमारी इस पोस्ट के जरिये आप को एसी जगहों के बारे में बताएगें, जो दिल्ली में ही है, साथ ही अगर आप दिल्ली में ही रहते हो तो बहुत ही कम समय में कम पैसों में कुछ समय के लिए विदेश जाने का एहसास ले सकते है। जी हां दिल्ली में कुछ जगह ऐसी है, जगह अगर आप जाते हो तो एक पल के लिए तो आप भूल ही जाओगे कि आप दिल्ली में हो या किसी और देश में। तो चलिए जानते है दिल्ली की विदेशी जगहों के बारे में। जो देखने में हू-ब-हू विदेश जैसी हैं।;

Update: 2021-10-03 04:03 GMT

Sunday Special इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा। जिसके मन में एक बार विदेश (Foreign Destination) जाने की इच्छा नहीं होगी। अपनी जिंदगी में हर एक आम इंसान का सपना होता है, कि वो कभी ना कभी विदेश की यात्रा (Travel) करे, लेकिन कभी पैसों की कमी के कारण तो कभी परिवार की जिम्मेदारी के कारण या कुछ लोग तो समय की कमी के कारण विदेश नहीं जा पाते। आज ये पोस्ट उन्हें लोगों के लिए है, जो पैसों की कमी या समय की कमी के कारण विदेश की सैर नहीं कर पाते। आज हम हमारी इस पोस्ट के जरिये आप को एसी जगहों के बारे में बताएगें, जो दिल्ली में ही है, साथ ही अगर आप दिल्ली में ही रहते हो तो बहुत ही कम समय में कम पैसों में कुछ समय के लिए विदेश जाने का एहसास ले सकते है। जी हां दिल्ली में कुछ जगह ऐसी है, जगह अगर आप जाते हो तो एक पल के लिए तो आप भूल ही जाओगे कि आप दिल्ली में हो या किसी और देश में। तो चलिए जानते है दिल्ली की विदेशी जगहों के बारे में। जो देखने में हू-ब-हू विदेश जैसी हैं। इनका दिलचस्प नजारा देख आप कभी भूल नहीं पाओगे।

कनॉट प्लेस

सबसे पहले बात करते है। दिल्ली के सबसे फेमस जगह के बारे में जो है दिल्ली का कनॉट प्लेस। इस के बारे में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा। जिसको इस बारे में पता नहीं होगा। ये सेंट्रल दिल्ली में सबसे प्रसिद्ध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में से एक है, जिसमें कुछ सबसे बड़े ब्रांडों के स्टोर हैं। स्ट्रीट शॉपिंग के लिए भी यह दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसमें कैफे, पब और रेस्तरां की एक लंबी लिस्ट शामिल है। सेंट्रल प्लाजा का डिज़ाइन कॉलोनी डेड जॉर्जियाई शैली में है और इस जगह का नाम कनॉट के प्रथम ड्यूक प्रिंस आर्थर के नाम पर रखा गया है।

लोटस टेम्पल

अगर आप सिडनी के ओपेरा हाउस घूमने की ख्वाइश रखते हैं, तो भारत में इस जैसा दिखने वाले लोटस टेम्पल या फिर कमल मंदिर में क्यों नहीं जाते? फूल जैसा मंदिर शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। मंदिर आधे खिले कमल की आकृति में संगमरमर की 27 पंखुड़ियों से बनाया गया है, जो कि 3 चक्रों में व्यवस्थित हैं। मंदिर चारों ओर से 9 दरवाजों से घिरा है और बीचोंबीच एक बहुत बड़ा हॉल स्थित है। जिसकी ऊंचाई 40 मीटर है इस हॉल में करीब 2500 लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

कल्चर गली, किंगडम ऑफ ड्रीम्स

गुड़गांव में किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी) असल में एक ड्रीम जैसा डेस्टिनेशन ही है। भारत का पहला लाइव मनोरंजन, थिएटर और वेकेशन स्पॉट के रूप में इस जगह ने 2010 में भारत में अपनी पहचान बनाई थी। अब आप किंगडम ऑफ ड्रीम्स जा ही रहे हैं, तो यहां की कल्चर गली भी जरूर घूमें। यहां अलग-अलग थीम पर आधारित रेस्टोरेंट मौजूद हैं, जहां आप अपने दोस्तों या पार्टनर या फैमिली के साथ जा सकते हैं। ये जगह भी बिल्कुल विदेशी फील देती है।

चम्पा गली

विदेशों में जब हम घूमते हैं, तो वहां की सड़कें और शाम के समय लाइट्स से चमचमाते रेस्टोरेंट और कैफे दिल खुश कर देते हैं। ये सब कुछ वहां बेहद ही आकर्षक लगता है, लेकिन दिल्ली में भी एक ऐसी गली है, जो आपको बिल्कुल विदेशी नजारा दिखा सकती है। दिल्ली के साकेत में स्थित चम्पा गली लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बन गई है, खासकर कपल्स और फ्रेंज़ ग्रुप के बीच। यहां आपको शानदार कैफे और हैंडीक्राफ्ट स्टोर्स देखने को मिल जाएंगे। यहां की सबसे खास बात है कंकड़ी सड़कें, जहां खड़े होकर फोटोग्राफी करने में लोगों को बेहद मजा आता है। साथ ही शाम के समय का नजारा तो और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है, आप जरा जाकर देखिये, खुद बा खुद यकीन हो जाएगा।

वेस्ट टू वंडर थीम पार्क

ये जगह आपको एक ही स्थान पर रहकर कई अंतरराष्ट्रीय स्थलों की सैर कर देगी। इस जगह के बारे में अनोखा पहलू यह है कि इसमें दुनिया के सात लोकप्रिय अजूबों के स्ट्रक्चर हैं जो औद्योगिक और अन्य कचरे से बनाए गए हैं। वेस्ट टू वंडर में आप मिस्र के गीजा के महान पिरामिड, रोम के द कोलोसियम, ब्राजील के रियो रिडीमर, न्यूयॉर्क के द स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, इटली के पीसा और पेरिस के एफिल टावर, आगरा का ताजमहल की यात्रा कर सकते हैं।

दि ग्रैंड वेनिस मॉल

जगह का नाम सुनकर ही विदेश घूमने वाली फील आने लगती है। ये इटालियन थीम वाला मॉल बेहद शानदार संरचना के साथ खड़ा हुआ है और ये मॉल भारत के कई खूबसूरत मॉल में से एक भी है। कई बार आपने तस्वीरों या फिर वीडियो में भी वेनिस शहर का नजारा तो देखा ही होगा, देखकर जाने का भी मन करता होगा, लेकिन इतना दूर जाना ही क्यों जब आपको सब कुछ एक मॉल में ही मिल जाए। ग्रेटर नोएडा में मौजूद द ग्रैंड वेनिस मॉल में वेनिस शहर की मशहूर गोंडोला राइड का मजा ले सकते हैं। वेनिस की तरह ही यहां अवंत-गार्डे यूरोपीय शैली में बने स्टोर और रेस्टोरेंट हैं जो लोगों को रोककर अच्छे से निहारने पर मजबूर कर देते हैं। इसके अलावा, यह स्थान आपको मकाओ में विनीशियन के इंटीरियर हिस्सों के बारे में भी याद दिला सकता है। ग्रैंड वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा मॉल भी है।

वेस्ट टू वंडर थीम पार्क (सराय काले खां)

राजधानी दिल्ली की इस जगह पर आपको एक साथ छह इंटरनेशनल डेस्टिनेशन घूमने जैसा अनुभव मिलेगा। दरअसल यहां दुनिया के सात अजूबों को बड़ी बारीकी से डिजाइन किया गया है। आप यहां इजिप्ट का ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा, रोम का कोलोसियम, ब्राजील का रीडीमर, न्यूयॉर्क का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, इटली का पीसा और एफिल टॉवर देख सकते हैं।

चंपा गली (साकेत)

दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित चम्पा गली में बने शानदार कैफे और हैंडीक्राफ्ट स्टोर्स बिल्कुल पेरिस के स्टाइल में डिजाइन किए गए हैं। इसकी कंकड़ से ढकी सड़कों पर जब रात को स्ट्रीट लाइट की रोशनी पड़ती है तो नजारा वाकई देखने लायक होता है। फैशन के नए ट्रेंड भी आपको चम्पा गली में बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएंगे।  

Tags:    

Similar News