उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार, पुष्कर धामी बोले- भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व करेगा फैसला

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिल गया है। इसके बाद से बीजेपी में मुख्यमंत्री के चुने जानें को लेकर माथापच्ची सिर चढ़कर बोल रही है।;

Update: 2022-03-20 07:02 GMT

उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिल गया है। इसके बाद से बीजेपी में मुख्यमंत्री के चुने जानें को लेकर माथापच्ची सिर चढ़कर बोल रही है। इसी बीच रविवार को राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami),प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriyal) 'निशंक' रविवार को सरकार गठन पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर पहुंचे।

वही शाह के आवास पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और पार्टी नेता बीएल संतोष और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। इसी दौरान अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर हुई बातचीत के बाद धामी ने कहा, "सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है... भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला करेगा।" उत्तराखंड विधायक दल की बैठक आज टाल दी गयी है।

वही भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रेखा आर्य ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में धामी का समर्थन किया है। गणेश जोशी और अरविंद पांडे सहित कई विधायकों ने धामी को विधायक दल के नेता के रूप में नामित करने के लिए अपनी सहमति दी है। अब तक भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के छह विधायकों ने धामी को सदन के लिए चुने जाने में मदद करने के लिए अपनी विधानसभा सीटें खाली करने की इच्छा व्यक्त की है।

बता दें मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) चर्चाओं में सबसे आगे हैं। इनके अलावा विधायकों में मजबूत नेता सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत और रितु खंडूरी के नाम भी चर्चा में हैं। चर्चाओं में लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत का एक नाम भी शामिल हो गया है।    

Tags:    

Similar News