अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली की तरह सुधरेगी पंजाब के स्कूलों की हालत, जनता से की ये अपील

देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के सयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के सरकारी स्कूलों को लेकर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हमने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया है।;

Update: 2021-12-12 10:54 GMT

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को पंजाब के सरकारी स्कूलों (government school) को लेकर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारी जाएगी और 24 लाख बच्चों का भविष्य सुधारा जाएगा। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सरकारी स्कूलों की हालत खराब है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 24 लाख गरीब और एससी बिरादरी के बच्चों का भविष्य अंधकार में है। पंजाब के शिक्षक बहुत अच्छे हैं, लेकिन वे बहुत परेशान भी हैं। सरकारी स्कूलों को महान बनाने के लिए हमें केवल पंजाब के लोगों के समर्थन की जरूरत है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में गरीब, दलित, एससी भाईचारे के 24 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।

केजरीवाल ने कहा जरा सोचिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले इन 24 लाख बच्चों का भविष्य क्या है? पहले पंजाब के सरकारी स्कूलों की तरह दिल्ली के सरकारी स्कूलों का भी बहुत बुरा हाल हुआ करता था। हमने दिल्ली के स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। दिल्ली के सरकारी स्कूल (delhi government school) इतने अच्छे हो गए हैं कि इस साल दिल्ली के 2.50 लाख बच्चों ने हमारे सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर दाखिला लिया है। तो क्या पंजाब में स्कूल दिल्ली जैसे अच्छे होने चाहिए या नहीं?

 पंजाब का मुख्यमंत्री पर साधा निशाना चन्नी 

अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह (चन्नी साहब) कह रहे हैं कि पंजाब के सरकारी स्कूल पूरे देश के सरकारी स्कूलों से बेहतर हैं। उन्हें ठीक करने की कोई जरूरत नहीं है। तो आपको क्या लगता है कि पंजाब के सरकारी स्कूल देश में सबसे अच्छे हैं? आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इन राजनीतिक दलों ने पिछले 75 वर्षों से जानबूझकर सरकारी स्कूलों को खराब स्थिति में रखा ताकि गरीब और एससी भाईचारे के लोग आगे न बढ़ सकें। मुझे राजनीति पसंद नहीं है।

केजरीवाल ने कहा ''मुझे तो बस पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 24 लाख बच्चों के भविष्य की चिंता है। हम इन बच्चों का भविष्य और खराब नहीं होने देंगे। हम सब मिलकर सरकारी स्कूलों को ठीक करेंगे। हम शानदार स्कूल बनाएंगे और इन बच्चों को सुनहरा भविष्य देंगे। इसके लिए हमें सिर्फ आपके सहयोग की जरूरत है।''

Tags:    

Similar News