खुशखबरी! दिल्ली में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर और साप्ताहिक बाजार

कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही सिनेमाघरों और साप्ताहिक बाजारों को दिल्ली में बंद कर दिया गया था। जिसे 7 महीने बाद फिर से सावधानी के साथ खोला जा रहा है।;

Update: 2020-10-08 07:23 GMT

दिल्ली में 15 अक्टूबर से एक बार सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजार अपने समयनुसार खुलते नजर आएंगे। दिल्ली सरकार ने अनलॉक 5 में दिये गये छूट के बाद से दिल्ली सरकार ने भी हरी झंडी दे दी है। हालांकि सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता के साथ अभी खोले जाएंगे। वहीं केंद्र द्वारा लागू कोरोना के लिए गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करना होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तुरंत प्रभावी रूप से साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। अभी तक सिर्फ दो बाजार को हर रोज प्रति जोन में खोलने की अनुमति थी। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे सब खोला जा रहा है। ये अच्छी बात है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था वापिस पटरी पर लौट रही है।

इसे गरीबों को खाफी मदद मिलेगी। जो लोग इन दोनों व्यवसाय से जुड़े हुये है उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही सिनेमाघरों और साप्ताहिक बाजारों को दिल्ली में बंद कर दिया गया था। जिसे 7 महीने बाद फिर से सावधानी के साथ खोला जा रहा है।

अब 24 घंटे खोल सकेंगे रेस्टोरेंट

अब राजधानी में आपको दिन-रात कभी भी खाना खाने बाहर जाना हो तो रेस्टोरेंट खुले दिखेंगे क्योंकि दिल्ली सरकार ने 24 घंटे सातों दिन रेस्टोरेंट खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में एनआरएआई व अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में मिले सुझावों पर यह अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट संचालकों को अब लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली में अभी कई तरह के लाइसेंस लेना पड़ता है। जिसे जल्द ही आसान प्रक्रिया में बदला जाएगा। 

Tags:    

Similar News