Noida Twin Towers Demolition: धराशायी हुई गगनचुंबी इमारत, जानें कितनी देर तक हिली नोएडा की धरती
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में स्थित 2 अवैध टावरों को आज दोपहर 2.30 बजे विस्फोट कर गिराया दिया गया। इमारत के गिरते ही आप-पास के इलाके में धूल छा गई। सुपरटेक के ट्विन टावर्स (Twin Towers) को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से तैयार की गई थी।;
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में स्थित 2 अवैध टावरों को आज दोपहर 2.30 बजे विस्फोट कर गिराया दिया गया। इमारत के गिरते ही आप-पास के इलाके में धूल छा गई। सुपरटेक के ट्विन टावर्स (Twin Towers) को सुरक्षित तरीके से गिराने के लिए प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से तैयार की गई थी। एपेक्स टॉवर और सियान को 15 सेकंड से भी कम समय में गिरा दिया गया।
विशेषज्ञों के माध्यम से विस्फोट और उसके बाद होने वाले कंपन के बारे में अध्ययन किया गया है। इसके लिए कई संस्थानों के विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है। इमारत की संरचना के अनुसार, टावर के ढहने पर 25 मिमी प्रति सेकंड का कंपन होने का अनुमान है। एडफिस के इंजीनियर मयूर मेहता (Engineer Mayur Mehta) के मुताबिक नोएडा में अब तक आए भूकंप का आकलन किया गया है।
जिसमें पाया गया है आमतौर पर यहां 4 से 5 स्केल का भूकंप (Earthquake) आता है। इसमें प्रति सेकंड 300 से 400 मिमी का कंपन होता है। यहां की इमारतों को इतने कंपन से सुरक्षित रही है। ऐसे में जब ट्विन टावर (Twin Tower) गिरेगा तो नोएडा में सबसे ज्यादा आए भूकंप से 12 से 16 गुना कम कंपन होने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
वही नोएडा के सेक्टर 93ए में बने 100 मीटर ऊंचे एपेक्स और 97 मीटर ऊंचे सियान टावर को गिराने के लिए अलग-अलग मंजिलों पर 3700 किलो विस्फोटक (Explosives) लगाया गया है। इस काम को सुरक्षित तरीके से अंजाम देने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) दोपहर 2:15 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक बंद रहेगा. इसके अलावा अगर एक्सप्रेस-वे की तरफ धूल का गुबार रहता है तो उसे कुछ और समय के लिए बंद रखा जा सकता है।