अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

नई दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।;

Update: 2021-01-23 03:17 GMT

नई दिल्ली के गीता कॉलोनी थाना इलाके में एक अज्ञात वाहन ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक का नाम बिन्नामी उर्फ सतबीर (42) है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिन्नामी मुकुंद विहार करावल नगर इलाके में सपरिवार रहता था। परिवार में बेटा कमल समेत अन्य सदस्य हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे गीता कॉलोनी थाना पुलिस को आराम पार्क के पास एक सड़क हादसे की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को डॉ‍. हेडगवार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बिन्नामी का ऑटो दुर्घटना हालत में मिला। ऑटो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News