UP Assembly Elections: मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, यूपी में किया ...

UP Assembly Elections: सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में और देश में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है। संतों का आशीर्वाद है तो हमारे विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है। भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी आज भी दुनिया में उससे बढ़िया शासन का रूप नहीं है।;

Update: 2021-09-13 12:15 GMT

UP Assembly Elections उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार करने में लग गई है। इस बीच, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) अयोध्या (Ayodhya) दौरे पर पहुंचे हैं। यहां आने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) भी मौजूद थे। आज यूपी के अयोध्या में मनीष सिसोदिया संग संजय सिंह ने भी रामलला (Ramlala) के दर्शन किए। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि राम सबके हैं और सभी को अयोध्या आना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने अयोध्या में रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण समेत कई संतों से मुलाकात की। सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में और देश में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है। संतों का आशीर्वाद है तो हमारे विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है। भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी आज भी दुनिया में उससे बढ़िया शासन का रूप नहीं है।

दुनिया आज भी रामराज्य से प्रेरणा लेती है। उन्होंने हनुमानजी के चरणों में यूपी में आप सरकार बनाने का अवसर देने की अर्ज़ी लगाई ताकि यहां भी प्रभु राम की कृपा से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और रोज़गार पर दिल्ली की तरह काम हो सके। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है।

Tags:    

Similar News