Video Viral: दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगे विवादित नारे, सोशल मीडिया पर वारयल हुआ वीडियो, मामला दर्ज

Video Viral: दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर के पास कुछ संगठनों द्वारा भारत छोड़ों आंदोलन की बरसी पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए कुछ कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इस बीच, कुछ असमाजिक तत्वों ने विवादित नारेबाजी की गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए कुछ वीडियो मिले हैं।;

Update: 2021-08-09 06:00 GMT

Video Viral दिल्ली में 'भारत छोड़ो आंदोलन' (Quit India Movement) की बरसी पर कुछ संगठनों द्वारा जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान यहां काफी भीड़ जमा हो गई। उनमें से कई लोगों ने भड़काऊ भाषण दिए गए। जिसके बाद विवादित नारे लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस (Delhi Police) अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस मामले में कार्यक्रम का आयोजन करने वाले अश्विनी उपाध्याय ने पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) को पत्र लिखकर कहा है कि नारे लगाने वालों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

दिल्ली में रविवार को जंतर-मंतर के पास कुछ संगठनों द्वारा भारत छोड़ों आंदोलन की बरसी पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए कुछ कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। इस बीच, कुछ असमाजिक तत्वों ने विवादित नारेबाजी की गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिए कुछ वीडियो मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है। इस वीडियो में जो लोग नारेबाजी कर रहे हैं, उन लोगों की पहचान की जा रही है। जिस कार्यक्रम के दौरान ये विवादित नारेबाजी हुई उसका आयोजन अश्विनी उपाध्याय द्वारा किया गया था।

उन्होंने इस कार्यक्रम पर ट्वीट किया कि मुझे विश्वास है कि आजादी की 75वीं सालगिरह पर से पहले सभी अंग्रेजी कानूनों को समाप्त कर नया कानून बन जाएगा। वहीं, विवादित नारेबाजी के मसले पर उन्होंने कहा कि वह उसको नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम लेकर यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं जबकि वीडियो में दिख रहे लोगों को न तो मैं जानता हूं, न तो इनमें से किसी से मिला हूं और न तो इन्हें बुलाया गया था। 

Tags:    

Similar News