Video Viral: दिल्ली मेट्रो में बंदर का गजब नजारा, यात्रियों के साथ बगल में बैठकर की यात्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर को घूमते हुए दिखाया दिया है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है। बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है।;

Update: 2021-06-20 05:31 GMT

Delhi Metro दिल्ली मेट्रो में आम तौर पर जनमा सफर का मजा लेती हैं। लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो जमकर वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसमें एक बंदर (Monkey) दिल्ली मेट्रो में सफर का मजा लेते दिखाई दे रहा है। ये गजब का नजारा दिल्ली में शनिवार को देखने को मिला। जब दिल्ली मेट्रो के एक कोच (Delhi Metro Coach) में बंदर आ गया। जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। 

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर को घूमते हुए दिखाया दिया है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है। बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है।

यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है। वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक स्टेशन कह रहा है। जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है। वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।

Tags:    

Similar News