एमसीडी में हिंसा के लिए आप ने पहले से सारी योजना बनाई हुई थी: सचदेवा

दिल्ली नगर निगम के सदन में आज जो हिंसा का खेल देखा गया वह कहीं न कहीं स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा उकसाया हुआ था।;

Update: 2023-01-07 00:28 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के सदन में आज जो हिंसा का खेल देखा गया वह कहीं न कहीं स्वयं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के द्वारा उकसाया हुआ था। दिल्ली भाजपा प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सीएम केजरीवाल पर शुक्रवार को उक्त आरोप लगाते हुए कहा है कि गत दो दिन से जिस तरह मुख्यमंत्री स्वयं कानूनी प्रावधानों की अवहेलना कर एल्डरमैन के मुद्दे पर बयानबाजी एवं पत्राचार कर रहे थे, वह सीधा-सीधा अपने पार्षदों को हिंसा करने के लिए उकसा रहे थे।

कार्यकारी अध्यक्ष सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह आज निगम सदन में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पार्षदों को नए पार्षदों को पीठासीन अधिकारी की मेज पर चढ़ने के लिए उकसाते देखा गया। भाजपा के कई पार्षदों को चोटें आईं हैं खासकर एन्ड्रयूज गंज के पार्षद शरद कपूर को गम्भीर चोट आई जिसके लिए अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा है। यह साफ दर्शाता है कि आज की हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी ने पहले से सारी योजना बनाई हुई थी।

Tags:    

Similar News