हमें भाजपा-कांग्रेस की नहीं अपने वार्ड और बच्चों के बेहतर भविष्य की चिंता

दिल्ली में 15 सालों से बहुत हो गया हमने भाजपा को कई मौके दे दिए लेकिन इनसे कुछ नहीं हुआ। लेकिन अब और नहीं अब हमें भाजपा-कांग्रेस की चिंता नहीं बल्कि अपने वार्ड की बेहतरी और बच्चों के भविष्य की चिंता है।;

Update: 2022-12-02 02:02 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में 15 सालों से बहुत हो गया हमने भाजपा को कई मौके दे दिए लेकिन इनसे कुछ नहीं हुआ। लेकिन अब और नहीं अब हमें भाजपा-कांग्रेस की चिंता नहीं बल्कि अपने वार्ड की बेहतरी और बच्चों के भविष्य की चिंता है। अरविन्द केजरीवाल एकमात्र ऐसे व्यक्ति है जो हमारे वार्ड की रंगत बदल सकते है और हमारे बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। यह बातें गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ट नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नुक्कड़ सभा में संवाद करते हुए कही।

दिल्ली एमसीडी चुनावों में आप को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। गुरुवार शाम मनीष सिसोदिया ने कोंडली, त्रिलोकपुरी और पटपड़गंज विधानसभा के 10 वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में लोगों से संवाद किया और जनता पिछले 15 सालों से एमसीडी में भाजपा के कुशासन से जिन परेशानियों को झेल रही है उन्हें जाना। सिसोदिया ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि इस बार जनता एमसीडी में भाजपा के नाकामी और कुशासन का अंत करने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दे, एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बनाये और अपने वार्ड में केजरीवाल का पार्षद चुने। सिसोदिया ने गुरुवार को न्यू अशोक नगर, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार फेज-1, कोंडली, घरोली, कल्याणपुरी, मयूर विहार फेज-2, मंडावली, विनोद नगर और पटपड़गंज में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

दिल्ली को दुनिया का सबसे सुंदर शहर बनायेंगे

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने अपने स्कूलों के शिक्षकों पर भरोसा दिखाया, उन्हें तमाम सुविधाएं दी,समय पर वेतन दिया, सम्मान दिया इसकी बदौलत हमारे शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की और आज पूरी दुनिया में दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की चर्चा है| उन्होंने कहा कि एमसीडी में आने के बाद हम अपने सफाई कर्मचारी भाई-बहनों पर भी भरोसा दिखायेंगे, उन्हें तमाम सुविधाएं मिलेगी, हर महीने समय पर तनख्वाह मिलेगा, सम्मान मिलेगा। हम अपने सफाई कर्मचारियों पर भरोसा दिखायेंगे और साथ मिलकर दिल्ली को दुनिया का सबसे खुबसूरत शहर बनायेंगे। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा से दिल्ली का कूड़ा साफ़ नहीं किया गया और इन्होने पूरी दिल्ली को कूड़ा-घर बना दिया। इतना ही नहीं भाजपा महीनों-महीनों तक सफाई-कर्मचारियों का वेतन नहीं देती है। जो सफाई कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके है उनको पिछले पैसे तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी में केजरीवाल की सरकार आते ही सफाई कर्मचारियों को इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। एमसीडी में केजरीवाल की सरकार में सफाई कर्मचारियों को हर महीने समय पर वेतन दिया जायेगा और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जायेगा।

निगम की सत्ता में आते ही गायब होने लगेगा गाजीपुर का कूड़े का पहाड़

कोंडली विधानसभा में जनता से संवाद के दौरान सिसोदिया ने कहा कि भलस्वा का कूड़े का पहाड़ भाजपा की एमसीडी में 15 सालों की नाकामी का पहाड़ है। जिस तरह पिछले 15 सालों में एमसीडी में भाजपा का कुशासन बढ़ा ठीक उसी तरह इस कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई साल दर साल बढती ही गई। लेकिन अब जनता निश्चिंत हो जाये और इस कूड़े के पहाड़ के साथ सेल्फी लेकर रख ले क्योंकि 7 दिसम्बर के बाद एमसीडी में केजरीवाल की सरकार आ रही है और उसके बाद दिल्ली से न सिर्फ गाजीपुर का कूड़े का पहाड़ बल्कि बाकि कूड़े के पहाड़ भी गायब होने वाले हैं। सिसोदिया ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल इंजीनियर है और उन्होंने दिल्ली से भाजपा के कूड़े और आसमान छुते कूड़े के पहाड़ों को ख़त्म करने का पूरा प्लान बना रखा है। जनता इस बार एमसीडी में भी केजरीवाल जी की सरकार बना रही है और सरकार बनने के तुरंत बाद से इन कूड़े के पहाड़ों को ख़त्म करने का काम शुरू कर दिया जायेगा।

केजरीवाल का पार्षद करवाएगा जनता के सारे काम

सिसोदिया ने कहा कि पूरी दिल्ली में एमसीडी में भी केजरीवाल की गूंज चल रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार तो है ही, एमसीडी में भी केजरीवाल की सरकार बनना तय है। लेकिन ऐसा न हो जाये कि नगर निगम में केजरीवाल की सरकार हो और किसी इलाके में भाजपा का पार्षद बन जाये। ऐसा हुआ तो वो केवल लड़ता रहेगा, जनता के काम रुकवाएगा। केजरीवाल काम करवाएंगे, साफ़-सफाई करवाएंगे, सड़के-गलियां बनवायेंगे, पार्कों को ठीक करवाएंगे, आवारा पशुओं से छुटकारा दिलवाएंगे। और भाजपा का पार्षद सारे काम रुकवाकर केवल लड़ता रहेगा। आप का पार्षद जनता के सारे काम करवाएगा। खूब अच्छे से सफाई करवाएगा, गलियां बनवायेगा लेकिन यदि किसी और पार्टी का पार्षद बनेगा तो वो 24 घंटे सिर्फ जनता के काम रुकवाएगा और केवल और केवल अरविन्द केजरीवाल से लड़ने का काम करेगा। इसलिए जनता लड़ाई-झगडे करने वाले, जनता के काम को रोकने वाले लोगों को रोकने के लिए एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी को ही वोट दे। दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है और आपके क्षेत्र में भी केजरीवाल का पार्षद होगा तो आपके सारे काम होंगे।

Tags:    

Similar News