Delhi Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मौसम ने ली करवट, होगी बारिश!

अप्रैल माह में ही इस बार कई राज्यों में पारा 40 के पार चला गया है। गर्मी से लोगों को जुझना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मानसून 2022 को लेकर जानकारी दी है। आमलोगों के साथ किसानों के लिए राहत की खबर है। आईएमडी ने पश्चिम—दक्षिण मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश होने से आमलोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।;

Update: 2022-04-14 15:35 GMT

अप्रैल माह में ही इस बार कई राज्यों में पारा 40 के पार चला गया है। गर्मी से लोगों को जुझना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) ने मानसून 2022 को लेकर जानकारी दी है। आमलोगों के साथ किसानों के लिए राहत की खबर है। आईएमडी(IMD) ने पश्चिम—दक्षिण मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है। हल्की बारिश होने से आमलोगों को गर्मी से निजात मिल सकती है।

हालांकि, गुरुवार को दिल्ली(DELHI) में मौसम ने करवट बदली है। राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ और धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के साथ राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, ​मौसम खराब होने की वजह से आईजीआई से उड़ान भरने वाली फ्लाइटस को रोका गया है।

कुछ अन्य शहरों का तापमान

श्रीनगर का न्यूनतम 11 और अधिकतम 22 डिग्री, अहमदाबाद न्यूनतम 23 और अधिकतम 42, भोपाल का न्यूनतम 24 और अधिकतम 41 डिग्री रहा है। वहीं, चड़ीगढ़ का न्यूनतम 25 और अधिकतम 37, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ का न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 40 दर्ज किया गया है।

1971-2020 के बीच 87 सेमी की लंबी अवधि के औसत का 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत होगी। मौसम विभाग(WEATHER DEPARTMENT) ने 1961-2010 की अवधि के दौरान 88 सेमी बारिश होने की भविष्यवाणी की थी। जून से सितंबर के दौरान इस बार 868.6 मिमी होगी जबकि पहले यह 880.6 मिमी थी। अपने समय पर बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के कुछ भागों में सामान्य या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर(skymet weather) की माने तो दिल्ली में सामान्य तौर पर मानसून 26 से 27 जून तक पहुचने की संभावना है।

Tags:    

Similar News