Mausam ki Jankari : उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश (Rain) की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।;
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश (Rain) की संभावना है। इससे पहले मंगलवार को दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक पारा सामान्य से एक डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज किया गया।
जबकि न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से दो डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि, सुबह घने कोहरे के कारण राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। सुबह आर्द्रता 97 फीसदी दर्ज की गई।
मंगलवार को मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा था कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर पश्चिमी भारत में 2-4 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी (IMD) ने कहा कि 2 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है तो वही 3 और 4 फरवरी को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में 2-3 फरवरी को और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में 3-4 फरवरी को ओलावृष्टि (Hail) की संभावना जताई गई है। एक ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस (°C) की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है, इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
बयान में कहा गया है कि उत्तर यूपी के अलग-अलग इलाकों में दिन बहुत ठंडा रहेगा। अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा में शीत लहर जैसे हालात बने रहेंगे और इसके बाद ठंड के कम होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।