सोशल मीडिया पर विधवा से की दोस्ती, शादी का वादा कर रेप करता रहा शख्स, पीड़िता ने असलियत पता लगते ही पुलिस से लगाई गुहार
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेप करने के बाद दुबई चला गया था। जिसके बाद भारत लौटते ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। बलात्कारी की पहचान सिरेश राय के रूप में हुई है। वह बिहार के सिवान का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन जुट गई है।;
Delhi Rape दिल्ली के वसंतकुंज इलाके (VasantKunj Area) में महिला से बलात्कार (Rape) की वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया (Social Media) पर दोस्ती (Friendship) करने के बाद विधवा महिला (Widow Woman) के साथ रेप किया। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी रेप करने के बाद दुबई चला गया था। जिसके बाद भारत लौटते ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। बलात्कारी की पहचान सिरेश राय के रूप में हुई है। वह बिहार के सिवान का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिरेश राय की महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे और फिर मिलने का प्रोग्राम बनाया। आरोपी और पीड़िता हौशंगाबाद व बिहार में कई जगह मिले थे। महिला हौशंगाबाद में नौकरी करती है। सिरेश राय शादीशुदा है, जबकि महिला विधवा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद आरोपी ने महिला को मिलने के लिए कुछ महीने पहले दिल्ली के एक होटल में बुलाया और वहां शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।
वारदात के बाद आरोपी विदेश चला गया, लेकिन दोनों के बीच बातें चलती रही। पीड़िता का आरोप है कि सिरेश जब भी भारत आता वह उससे मिलता और संबंध बनाता था। जब महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो सिरेश ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपी सिरेश राय को सिवान, बिहार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।