जिंदगी से परेशान होकर फ्लाईओवर से छलांग लगाने को तैयार था युवक, दिल्ली पुलिस ने मसीहा बन ऐसे बचाई जान

जिंदगी से परेशान होकर युवक ने खुदको खत्म करने की कोशिश की। लेकिन जागरुक लोगों ने समय रहते हुए पुलिस को सूचना दे दी और उसकी जान बचा ली गई। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी है। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो एक जागरुक नागरिक द्वारा बनाया गया। जो की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।;

Update: 2021-09-13 09:55 GMT

दिल्ली के एंड्रियुज गंज फ्लाईओवर (Andrews Ganj Flyover) से युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश (Youth Suicide Attempt) की। लेकिन समय रहते दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मसीहा बनकर उसे बचा लिया। बताया जा रहा है कि जिंदगी से परेशान होकर उसने खुदको खत्म करने की कोशिश की। लेकिन जागरुक लोगों ने समय रहते हुए पुलिस को सूचना दे दी और उसकी जान बचा ली गई। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी है। वहीं इस पूरी घटना का (Video Viral) वीडियो एक जागरुक नागरिक द्वारा बनाया गया। जो की सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने बताया कि बाद में व्यक्ति को समझा बुझाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या की कोशिश करने वाला शख्स मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का निवासी है। वह डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। वह दिल्ली में चार साल से रह रहा था। लेकिन रविवार शाम को अपने एक दोस्त के साथ शराब पीने के बाद वह आत्महत्या के इरादे से फ्लाईओवर पर आया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति एंड्रियुज गंज फ्लाईओवर से छलांग लगाने का प्रयास कर रहा है। तत्काल स्थानीय पुलिसकर्मियों, मोटरसाइकिल गश्ती दल और पीसीआर कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

फिर एसएचओ त्यागी अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि एक आदमी फ्लाईओवर की रेलिंग के पास खड़ा था और बड़बड़ा रहा था। पुलिस युवक को बातों में उलझाने लगे और उसे मदद का आश्वासन दिया। इस बीच एसएचओ ने कांस्टेबल विपुल और सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष को संकेत दिया। जिन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे आत्महत्या करने से बचा लिया गया। पुलिस ने व्यक्ति को परिवार को सौंप दिया है।

Tags:    

Similar News