J&K: पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर किया हमला, 1 जवान घायल
घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।;
जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू इलाके से सामने आए हैं। यहां पर संदिग्ध आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर हमला कर दिया। आतंकियों के द्वारा की गई फायरिंग में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। भारतीय सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते रविवार को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में एक सहायक उपनिरीक्षक और एक नागरिक घायल हो गया था। विस्फोट के बाद लोगों में अफतरातफरी मच गयी थी। लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया था। इस बीच आवाजाही को भी रोक दिया गया था। हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है।