J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना को कुलगाम के सिघानपोर इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।;
देश में कोरोना संकट के बीच आतंकी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में कुलगाम के सिघानपोर इलाके में आज सुबह तड़के सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। हालांकि, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना को कुलगाम के सिघानपोर इलाके में कुछ आतंकियों के छुपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आतंकियों ने जब खुद को घिरा देखा तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मौर्चा संभालते हुए आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देना शुरू किया। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से इस फायरिंग में किसी हताहत की खबर नहीं मिली है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
बता दें कि बीते शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक टेरर फंडिंग ग्रहों का पर्दाफाश किया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने टेरर फंडिंग करने वाले एक गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग लश्कर की मदद करते थे और आतंकी गतिविधियों और बड़े हम लोग के लिए फंडिंग किया करते थे।