जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से मची तबाही, दो लोगों की मौत और कई घायल

मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण का दौर जारी है जिससे देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है।इससे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन (landslides) और बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।;

Update: 2022-08-11 11:13 GMT

मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण का दौर जारी है जिससे देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश (Heavy rain) हो रही है।इससे पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन (landslides) और बादल फटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार को भूस्खलन और बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई हैं। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इसके चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे (Jammu-Srinagar Highway) को बंद करना पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार को उस वक्त हुई, जब रामबन जिले में बादल फटा (Cloudburst) गया। इससे भूस्खलन हुआ जिससे हाईवे पर पहाड़ों के पत्थर आने लगे। जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) को फिर से खोल दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

जम्मू-श्रीनगर NHW (NH-44) भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण मेहेड, कैफेटेरिया, रामबन में अवरुद्ध है। हालांकि, मुगल रोड और एसएसजी रोड से वाहनों की आवाजाही हो रही है। राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। कश्मीर जाने वाले ट्रक जरूरी सामानों से लदे हाईवे से गुजरते हैं और कश्मीर से देश के बाकी हिस्सों में फल ले जाने वाले अन्य वाहन और ट्रक इसी रास्ते से गुजरते हैं।

Tags:    

Similar News