जम्मू कश्मीर: केरी सेक्टर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 1 जवान शहीद
एक बार फिर पाकिस्तान ने राजौरी जिले के केरी सेक्टर में गोलाबारी की है। जिसमें 1 जवान के शहीद होने की खबर है।;
भारतीय सीमा पर एक तरफ चीन घुसपैठ की कोशिश में है। तो वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी मोर्चे पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने राजौरी जिले के केरी सेक्टर में गोलाबारी की है। जिसमें 1 जवान के शहीद होने की खबर है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के केवी सेक्टर में भारी गोलाबारी की है। इस गोलाबारी के दौरान एक जेसीओ जवान शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमा पर फायरिंग कर रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है।
वहीं पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय जवान हो तोड़ जवाब दे रहे हैं। कई बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों को घुसपैठ करने की कोशिश में रहता है। उसमें कई बार भारतीय सैनिकों में नाकामयाब भी किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 7 महीने के अंदर अब तक 13 बार सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान की तरफ से किया जा चुका है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार वह कश्मीर की आवाम को भी भड़काने की कोशिश में लगा हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ सेना के द्वारा जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को सफाए को लेकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक जम्मू कश्मीर में 160 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं। बीते 1 सप्ताह के अंदर 8 आतंकवादियों को सेना ने ऑपरेशन के दौरान मार गिराया।
आरटीआई के जरिए मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है। पिछले दो साल और सात महीनों के दौरान पाकिस्तान की ओर से 8,571 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।