Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को डॉ. गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी, जानें पहली पत्नी से क्यों हुआ तलाक!
Bhagwant Mann Marriage: बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। जिस समय भगंवत मान से पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे आए थे।;
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann Wedding) गुरुवार को एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Dr Gurpreet Kaur) से चंडीगढ़ में एक निजी समारोह में शादी करेंगे। सीएम की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Cm Arvind Kejriwal) के अलावा पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे! बता दें कि भगवंत मान का 6 साल पहले तलाक हो गया था।
Punjab CM Bhagwant Mann will get married in a close private ceremony at his house in Chandigarh tomorrow with Dr Gurpreet Kaur. CM Delhi & AAP National convener Arvind Kejriwal will be in attendance. CM Mann was divorced from his earlier marriage almost 6 years back.
— ANI (@ANI) July 6, 2022
(file pic) pic.twitter.com/tC3Zd2LGfv
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। जिस समय भगंवत मान से पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे आए थे। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, 48 वर्षीय भगवंत मान (Bhagwant Mann Age) की मां की ख़्वाहिश थी की मुख्यमंत्री अपना घर फिर से बसाएं। भगवंत मान के लिए डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) को खुद उनकी मां और बहन ने मिलकर पसंद किया है।
इसलिए बनाई पहली पत्नी ने दूरी!
बता दें कि साल 2015 में भगवंत मान का तलाक हो गया था। उस दौरान भगवंत मान ने कहा था वे राजनीति के कारण अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। यही वजह से उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली है। इतना ही नहीं तलाक के बाद भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक लेख में कहा था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना। राजनीति के लिए वे पत्नी से अलग हो रहे हैं।