भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च दिन बुधवार को पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के तौर पर शपथ लेंगे।;

Update: 2022-03-12 06:00 GMT

पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) से मुलाकात की। इस दौरान आप नेता भगवंत मान (Newly elected Chief Minister of Punjab) ने राज्य के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को सरकार बनाने का दावा पेश किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च दिन बुधवार को पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के तौर पर शपथ लेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मैं आज पंजाब के राज्यपाल से मिला। मैंने 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैं खटखर कलां में पंजाब के सीएम पद की शपथ लूंगा। हम फिर से पंजाब को पंजाब बनाएंगे। हम शहीद भगत सिंह के खटखर कलां स्थित घर में समारोह करेंगे। यहां राज्य भर से पंजाबी आएंगे। 

बता दें कि बीते शुक्रवार को भगवंत मान को मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप विधायक दल का नेता चुना गया। आम आदमी पार्टी के नेता अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को कहा था कि विधायिका समूह की आज बैठक हुई। हमने औपचारिक रूप से भगवंत मान को अपना नेता चुना है। 

अमन अरोड़ा ने यह भी बताया कि मान सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा कहा था कि मान 16 मार्च को नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

मंत्री पद के लिए ये नाम चर्चा में हैं

मंत्री पद के लिए हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर, सरवजीत कौर मनुके, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बुद्ध राम, कुंवर विजय प्रताप सिंह, जीवनज्योत कौर और डॉ चरणजीत सिंह समेत कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं। भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

Tags:    

Similar News