आप नेता की शिकायत पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ मोहली में मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भड़काऊ बयान दिया, अफवाहें फैलाईं, धार्मिक और सांप्रदायिक दुश्मनी पैदा करने का प्रयास किया।;
भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha- भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के द्वारा पंजाब के मोहाली (Mohali) में साइबर अपराध पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत आम आदमी पार्टी (Aap) के नेता डॉक्टर सनी सिंह (Dr. Sunny Singh) ने दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भड़काऊ बयान दिया, अफवाहें फैलाईं, धार्मिक और सांप्रदायिक दुश्मनी पैदा करने का प्रयास किया। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने 30 मार्च 2022 को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को धमकी दी थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बग्गा के बयान और वीडियो क्लिप भी सौंपे हैं।
बग्गा को गिरफ्तार करने नई दिल्ली गई पंजाब पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार करने नई दिल्ली गई पंजाब पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी। इस बीच तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि उन्हें पंजाब पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला है।
सीएम अरिंवद केजरीवाल की आलोचना करता रहूंगा
बता दें कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बीते रविवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। बग्गा ने कहा कि वह तब तक सीएम अरिंवद केजरीवाल की आलोचना करते रहेंगे जब तक कि वह कश्मीरी पंडितों से माफी नहीं मांग लेते।