Punjab Corona Update : संक्रमितों का बढ़ा ग्राफ, 30 और मरीजों की गई जान

पंजाब में कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। वहीं राज्य सरकार इन बढ़ती संक्रमितों की संख्या को लेकर चिंताजनक है। लगता है कि प्रदेश में कोरोना वायरस के दूसरे चरण की लहर दौड़ गई है।;

Update: 2020-11-18 06:19 GMT

चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। वहीं राज्य सरकार इन बढ़ती संक्रमितों की संख्या को लेकर चिंताजनक है। लगता है कि प्रदेश में कोरोना वायरस के दूसरे चरण की लहर दौड़ गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोविड-19 से 30 और लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के 515 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 4,510 पर पहुंच गई और राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,42,597 हो गए। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के अनुसार अभी राज्य में 5,821 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक कोविड-19 के 1,32,266 मरीज ठीक हो चुके हैं। पंजाब में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले अब प्रदेश सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। कोरोना से लड़ना सरकार के लिए चुनौती साबित हो रहा है, क्योंकि लगभग एक महीने पहले तक पंजाब में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ था। हालांकि अब स्थिति में सुधार है मगर यह बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है।

चंडीगढ़ में अब तक 252 मरीजों की हो चुकी है मौत

इसी बीच, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में महामारी से दो और मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार मंगलवार तक शहर में कोविड-19 से 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। चंडीगढ़ में संक्रमण के 136 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामले बढ़कर 16,022 हो गए। वर्तमान में संघ शासित क्षेत्र में कोविड-19 के 1,026 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 14,744 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News