Punjab Assembly Elections : कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिला हॉकी चुनाव चिन्ह, कहा- अब बस गोल करना बाकी है

पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) होने है। जिसके मद्देनजर सभी राजनितिक पार्टियां (Political Parties) राज्य में अपनी सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।;

Update: 2022-01-10 15:17 GMT

पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) होने है। जिसके मद्देनजर सभी राजनितिक पार्टियां (Political Parties) राज्य में अपनी सरकार बनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) की नई राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) को चुनाव आयोग (Election Commission) ने 'हॉकी स्टिक एंड बॉल' (Hockey Stick and Ball) को चुनाव चिन्ह (Election Symbol) के तौर पर सौंप दिया है।

चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को चुनाव चिन्ह (Election Commission) आवंटित किया गया है। पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) ने ट्वीट किया कि, "आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को अपना पार्टी चिन्ह हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है।

पार्टी ने आगे कहा, 'अब केवल गोल करना बाकी है।' हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और पंजाब में बहुत लोकप्रिय है। यह राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक खेला जाता है। पंजाब से आने वाले कई हॉकी खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी पहनी है और देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Tags:    

Similar News