पंजाब सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, अब सरकारी नौकरियों में मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण
पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। एक तरफ जहां देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में प्रदेश सरकार के इस फैसले से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद मिलेगी।;
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। एक तरफ जहां देश में महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं ऐसे में प्रदेश सरकार के इस फैसले से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है। मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी है। ये फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा (रिजर्वेशन ऑफ पोस्ट्स फॉर वीमेन) नियम, 2020 को मंजूरी दे दी। ताकि पदों पर सीधी भर्ती के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा सके। समयबद्ध तरीके से अदालती मामलों / कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए, पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय (राज्य सेवा वर्ग- III) नियम, 1976 में संशोधन करके क्लर्क (कानूनी) कैडर के गठन के लिए सफलतापूर्वक भर्ती की भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है। मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी है। इस फैसले महिलाओं को बहुत हद तक मदद मिलेगी। इस फैसले को ऐतिहासिक फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।