पंजाब: लुधियान में बारिश की वजह से घर की छत गिरी, दो की मौत और कई घायल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आईओ हरमेश सिंह ने कहा कि भारी बारिश होने का कारण घर की छत गिर गई। जिसमें दबकर दो की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।;

Update: 2022-06-19 02:17 GMT

पंजाब (Punjab) में लुधियाना के भोरा गांव (Bhora village) में एक घर की छत गिरने से एक युवक और एक बच्चे की मौत हो गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आईओ हरमेश सिंह ने कहा कि भारी बारिश होने का कारण घर की छत गिर गई। जिसमें दबकर दो की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। 

खबरों की मानें तो घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं मृतकों की पहचान 25 वर्षीय ननकू और 1 वर्षीय उसकी भतीजी दिव्या के रूप में हुई है। दिव्या ननकू के बड़े भाई विजय कुमार की बेटी थीं।

मीडिया रिपर्ट के मुताबिक, विजाय कुमार एक ऑटोरिक्शा चालक है। विजय ने कहा कि वह और उसका भाई ननकू छत पर सो रहे थे। जैसे ही तेज बारिश शुरू हुई, कमरे में सोने के लिए चले गए। फिर सुबह-सुबह छत गिर गई। परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बारिश होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिली है। लेकिन असम में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण जन जीवन ठप हो गया है। जबकि राज्य में दर्जनों लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Tags:    

Similar News