कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर राहुल ने जताया दुख, इन दिग्गजों ने दी ट्वीट कर श्रद्धांजलि
कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी उनके परिवार का दुख बांटने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वार्डिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे।;
कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस समय पंजाब में है। इसी बीच इस यात्रा में आज एक दर्दनाक घटना हो गई। आज कांग्रेस सांसद संतोख सिंह (MP Santokh Singh passed away) का यात्रा के दौरान निधन हो गया है। लुधियाना के पास चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अब भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है।
संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उनके परिवार का दुख साझा करने के लिए उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वार्डिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव धालीवाल में किया जाएगा।
वही राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सांसद संतोख सिंह के निधन पर शौक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा जालंधर सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। श्री संतोख सिंह जी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें।
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसद संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हमारे सांसद श्री संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. केजरीवाल ने कहा कि संतोख चौधरी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।
पंजाब के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संतोख चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कैप्टन ने कहा कि सांसद संतोख सिंह चौधरी के अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन के बारे में सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।