फगवाड़ा में लुटेरों के साथ मुठभेड़ में पंजाब पुलिस का जवान शहीद, CM मान ने 1 करोड़ देने का किया ऐलान
चार लुटेरों के साथ मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा की गोली लगने से मौत हो गई। बाजवा सोशल मीडिया के स्टार भी थे।;
पंजाब के जलधर जिले में पुलिस और चार हथियारबंद लुटेरों के साथ मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मुठभेड़ की घटना पर जनकारी देते हुए पजांब पुलिस ने कहा कि फगवाड़ा थाने के अध्यक्ष अमनदीप नाहर के गनमैन कुलदीप सिंह कांस्टेबल के रुप में तैनात थे। उन्होंने बताया कि यह घटना फिल्लौरा उपमंडल के कांगजागीर गांव की है। जहां रविवार को गांव में कुछ लुटेरों ने एक व्यक्ति से कार छिनी थी और इस कार से फरार हो रहे थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय अर्बन एस्टेट में रहने वाले एक व्यक्ति की कार चार लुटेरों ने मिलकर छिन ली। व्यक्ति अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। दो लुटेरों ने कार मालिक के सिर पर बंदूक तान दी थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरदात के बारे में मिली जानकारी पर फगवाड़ा और गोराया पुलिस ने लुटेरों की तलाश जीपीएस की मदद से शुरू की। उन्होंने कहा कि जैसे ही लुटेरों की लोकेशन का पता चला तो पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान पुलिस और लुटेरो में अंधाधुंध फायरिंग हुई। जिसमे एक गोली कांस्टेबल कुलदीप सिंह की पैर में लग गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि लुटेरों के साथ गोलीबारी के दौरान पुलिस ने भी उनपर जवाबी कार्रवाई की। पुलिस फायरिंग के दौरान तीन लुटेरों के पैर में गोली लगने से उन्हें पकड़ लिया गया।
हालांकि चौथा लुटेरा वंहा से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि लुटेरों की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ किंडा, विष्णु व रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घायल कांस्टेबल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाजवा को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि कुलदीप बाजवा सोशल मीडिया के स्टार भी थे। कांस्टेबल की मौत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव ने शोक जताया। सीएम मान ने ट्वीट किया कि शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा बेल्ट नंबर 886/केपीटी को सलाम है। इस शहीद के लिए पंजाब सरकार एक करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा करती है। एचडीएफसी बैंक द्वारा एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा।