मौसम की जानकारी : पंजाब के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, सड़कों पर जलभराव से परेशान हुए लोग

इन दिनों मानसून समूचे देश को भींगो कर रख दिया है। बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से देशवासियों को राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक हफ्ते में मानसून की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पूरे देश में बारिश की कमी घटकर 21 हो गई है। पंजाब में आम आदमी व किसान को बारिश से राहत मिली है। वहीं मानसून की पहली ही बारिश से पंजाब सरकार की व्यवस्था का पोल खुल गया है।;

Update: 2019-07-08 10:59 GMT

इन दिनों मानसून समूचे देश को भींगो कर रख दिया है। बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से देशवासियों को राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले एक हफ्ते में मानसून की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। पूरे देश में बारिश की कमी घटकर 21 हो गई है। पंजाब में आम आदमी व किसान को बारिश से राहत मिली है। वहीं मानसून की पहली ही बारिश से पंजाब सरकार की व्यवस्था का पोल खुल गया है।

शनिवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ व पंजाब के कई शहरों में झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश के कारण पंजाब के तापमान में काफी गिरावट आई है। बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। इस कारण राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लुधियाना की सड़कों पर पानी भर जाने से सरकार की तैयारियों का पोल खुल गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में मानसून की सक्रियता पूरी तरह से दो दिनों में देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब के साथ साथ पूरे उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना जारी है। अमृतसर में सबसे ज्यादा 48.4 फीसदी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं चंडीगढ़ में 25.5 व पठानकोट में 3.4 मिमी बारिश दर्ज किया गया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News