Rahul Gandhi Resignation : राहुल के इस्तीफे पर बोले अमरिंदर सिंह- पार्टी अध्यक्ष से इस्तीफा देना दुर्भाग्यपूर्ण

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान आया है। उन्होंने राहुल के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 के समय के जैसा ही आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है, कांग्रेस जरूर इससे ऊबरकर मजबूत बनेगी।;

Update: 2019-07-06 07:31 GMT

राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान आया है। उन्होंने राहुल के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 के समय के जैसा ही आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए परीक्षा की घड़ी है, कांग्रेस जरूर इससे ऊबरकर मजबूत बनेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल एक युवा नेता हैं और युवा नेता को इस तरह से हार नहीं मानना चाहिए था। उन्हें उत्साह और लगन के साथ पार्टी का नेतृत्व करते रहना चाहिए था। हम सभी मिलकर इस बुरे दौर से निकलने में उनका साथ दे रहे थे लेकिन उन्होंने पार्टी की बागडोर ऐन वक्त पर छोड़ दी।

राहुल ने चार पन्नों का इस्तीफा पत्र ट्विटर पर शेयर किया था

बीते बुधवार को राहुल गांधी ने पिछले दो महीनों के जिद को साफ करते हुए ट्विटर पर 4 पन्नों का इस्तीफा पत्र अपने ट्विटर के आधिकारिक हैंडल से सार्वजनिक किया था। उन्होंने लिखा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी मेरी है। इसीलिए मैं अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष पद के लिए नाम नहीं सुझा सकते। कांग्रेस जल्द ही अपने नए अध्यक्ष का चुनाव करे। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News