पीएम को लेकर विवादित बयानों का दौर जारी, मनप्रीत सिंह बोले- मोदी सर्कस के शेर

पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पीएम मोदी का बिना नाम लिए तंज कसा है।;

Update: 2019-05-14 12:10 GMT

पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पीएम मोदी का बिना नाम लिए तंज कसा है। उन्होंने पार्टी की एक मीटिंग के दौरान पत्रकारों से कहा कि ये अपने आप को हिन्दुस्तान का शेर कहते हैं, वाकई शेर होंगे पर शेर भी दो किस्म का होता है। एक जंगल का शेर होता है, एक सर्कस का शेर होता है, इसलिए हमें तो ये सर्कस के शेर लगते हैं।

इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को अपने एक लेख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर 'नीच' शब्द का इस्तेमाल किया था। अय्यर ने एक ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट के लिए लिखे लेख में मोदी पर शहीदो के बलिदानों पर सवारी करने की कोशिश में देशविरोधी गतिविधि का दोषी होने का आरोप भी लगाया। अय्यर ने कहा कि 23 मई को उनकी (नरेंद्र मोदी) विदाई तय है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News