Weather News : पंजाब में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, भठिंडा में पारा 47 के पार

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। लगातार एक सप्ताह से चंडीगढ़ का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी व लू ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है।;

Update: 2019-06-03 05:26 GMT

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। लगातार एक सप्ताह से चंडीगढ़ का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेट से ऊपर दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी व लू ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। हालांकि रविवार को एक डिग्री सेंटीग्रेट तापमान की गिरावट देखी गई है।

वहीं रात के तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को 41 डिग्री सेंटीग्रेट का तापमान दर्ज किया गया वहीं आज एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हवाओं की दिशा में परिवर्तन देखी जा सकती है। हवा बदलने से दिन व रात के तापमान में थोड़ी कमी देखी जा सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश की वजह से भी तापमान में थोड़ी कमी देखी जा सकती है। हालांकि यह राहत मात्र एक या दो दिन ही रहेगी। इसके बाद फिर से तपिश बढ़ जाएगी।

पूरे पंजाब में भठिंडा का तापमान सबसे प्रचंड रहा यहां 47 के पार पारा था। रविवार के दिन पूरे पंजाब में भटिंडा सबसे गर्म जगह रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 47 डिग्री था वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News