IPL 2020 : मुंबई इंडियंस के वर्चुअल फैंस बनकर स्टेडियम में बैठने के लिए भरे ये फॉर्म

IPL 2020 : ल 2020 में दर्शकों के साथ मीडिया को आने की भी अनुमति नहीं है! इस बीच आईपीएल 2020 में फैंस को शामिल किया जाएगा, लेकिन वर्चुअल तरीके से। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने वर्चुअल फैंस के लिए लिंक भी जारी किया है;

Update: 2020-09-19 12:01 GMT

आईपीएल 2020 का इंतजार खत्म हो गया है, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने जा रहे मैच के साथ आईपीएल 2020 की शुरुआत हो गई है। आईपीएल 2020 इस बार कोरोनावायरस के कारण भारत से बाहर यूएई में खेली जा रही है। आईपीएल 2020 का ये सीजन सबसे अलग होने जा रहा है, क्योंकि इस बार स्टेडियम दर्शकों से भरा हुआ नजर नहीं आएगा।

आईपीएल 2020 में दर्शकों के साथ मीडिया को आने की भी अनुमति नहीं है! इस बीच आईपीएल 2020 में फैंस को शामिल किया जाएगा, लेकिन वर्चुअल तरीके से। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने वर्चुअल फैंस के लिए लिंक भी जारी किया है, जिसमे आपको मांगी गई कुछ डिटेल भरनी होगी।

इस फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा, जिसके बाद आपको उन मैचों को सेलेक्ट करना होगा जिसमे आप वर्चुअल फैंस बनना चाहते हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितम्बर को होने वाले मैच को छोड़कर आप आने वाले मैचों के लिए वर्चुअल फैंस बनने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

 

Tags:    

Similar News