Asia Cup Final: रोहित शर्मा के नाम दर्ज होगा ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी होंगे हिटमैन
एशिया कप 2023 के फाइनल में उतारते ही रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज होगा। यह रिकॉर्ड हाशिल करने वाले रोहित 9वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...;
Asia Cup Final 2023: एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेला जाना है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। यह मुकाबला रोहित शर्मा का 250वां मैच होगा। इस मुकाबले तक पहुंचने वाले रोहित 9वें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे । भारत के लिए सबसे अधिक एकदिवसीय मैच महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खेले हैं। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 463 वनडे मैच खेले हैं।
रोहित के नाम दर्ज होगा यह खास रिकॉर्ड
एशिया कप फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है। आज के मैच में उतरते ही हिटमैन का नाम सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, युवराज सिंह जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो जाएगा। रोहित ने अपने 50 ओवर के करियर में अब तक कुल 249 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 242 पारियों में 48 की औसत से कुल 10031 रन बनाए हैं। इसके साथ ही इनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक भी शामिल है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस दौरान रोहित ने 264 रन जड़े थे।
भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल आज
एशिया कप फाइनल में भारत और श्रीलंका का मैच भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे से शुरू होगा। एशिया कप फाइनल में भारत और श्रीलंका अब तक सात बार आपस में भीड़ चुके हैं। जिसमें भारतीय टीम को 4 बार और श्रीलंका टीम को 3 बार जीत हासिल हुई है। इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन, इस मैच से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान कोलंबो में बारिश होने की संभावना है। एशिया कप 2023 का लगभग हर मैच बारिश से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि कोलंबों में रविवार को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।
Also Read: Asia Cup 2023 Final: भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला आज, अगर बारिश हुई तो...