IPL 2022: मुंबई इंडियंस के इन बल्लेबाजों ने लगाए बड़े शॉट, देखें-Video

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत होने में अब बस 3 दिन और रह गए हैं। क्रिकेट फैंस जिसका इंतज़ार था वो समय अब बहुत करीब है। इस आईपीएल में पहली बार 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देने वाली हैं।;

Update: 2022-03-22 08:47 GMT

खेल। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत होने में अब बस 3 दिन और रह गए हैं। क्रिकेट फैंस जिसका इंतज़ार था वो समय अब बहुत करीब है। इस आईपीएल में पहली बार 10 टीमें खेलती हुई दिखाई देने वाली हैं। गौरतलब है कि, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 26 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा। इस दौरान सीएसके और केकेआर आमने सामने होंगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे टीम के स्टार खिलाड़ी शानदार शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।  

इन बल्लेबाजों ने लगाए शानदार शॉट

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम का एक अभ्यास वाला वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसमे दिग्गज खिलाड़ी कीरन पोलार्ड समेत 'बेबी डिविलियर्स' के नाम से मशहूर देवाल्ड ब्रेविस शानदार शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने देवाल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं पोलार्ड को मुंबई ने 6 करोड़ की बड़ी रकम में पहले ही रिटेन कर दिया था।

मुंबई इंडियंस स्क्वाड

मुंबई इंडियंस: देवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, मुरुगन अश्विन, बसिल थंपी, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, संजय यादव, तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर, रिले मेडरिथ, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, फैबियन एलन, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल, रितिक, रोहित शर्मा ( कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड। 

Tags:    

Similar News