CSK Vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता मुकाबला, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया
CSK vs DC : चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन और अम्बाती रायडू ने अच्छी पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली तो अम्बाती रायडू (45) ने अपने अर्धशतक से चूंक गए। अंत में रविंद्र जडेजा ने 13 गेंदों में महत्वपूर्ण 33 रन बनाए;
आईपीएल 2020 में शनिवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी। 180 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम की शुरुआत पृथ्वी शॉ के विकेट के साथ हुई, लेकिन दूसरे छोर पर आए शिखर धवन ने अंत तक बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई।
शिखर धवन ने अपना शतक पूरा किया, उन्होंने नाबाद 101 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए अक्षर पटेल ने अच्छी फिनिंशिंग की, क्योंकि अंत तक चेन्नई सुपर किंग्स की पकड़ इस मुकाबले में बनी हुई थी।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन और अम्बाती रायडू ने अच्छी पारी खेली। फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 58 रनों की पारी खेली तो अम्बाती रायडू (45) ने अपने अर्धशतक से चूंक गए। अंत में रविंद्र जडेजा ने 13 गेंदों में महत्वपूर्ण 33 रन बनाए, इसमें उन्होंने 4 छक्के जड़े।