एक ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बड़े झटके, रिषभ पंत की चोट पर आई अपडेट
Rishabh Pant : कल मुंबई के साथ हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर रिषभ पंत की जगह अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, और आने वाले मुकाबलों में भी वही रिषभ पंत की जगह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।;
आईपीएल 2020 में कल दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से मात देकर मैच अपने कब्जे में किया। अभी तक टॉप पर रही दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक मैच बाद ही कई चीजें बदल गई। दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में 3 बड़े झटके लगे। दिल्ली कैपिटल्स की ये आईपीएल 2020 में दूसरी हार है। दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका रिषभ पंत के रूप में लगा।
रिषभ पंत कल हुए मैच में चोटिल होने की वजह से नहीं खेल सके, और अब अपडेट आई है कि रिषभ पंत इंजरी की वजह एक हफ्ते तक कम से कम नहीं खेल सकेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के अगले 1 हफ्ते के अंदर 3 बड़े मुकाबले हैं। दिल्ली कैपिटल्स को 14 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स के साथ भिड़ना है।
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 17 अक्टूबर को चेन्नई और 20 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ भिड़ना है। कल मुंबई के साथ हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स प्लेयर रिषभ पंत की जगह अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, और आने वाले मुकाबलों में भी वही रिषभ पंत की जगह टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
Also Read - MS Dhoni की बेटी को लेकर धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार, ले जाया जाएगा रांची
आईपीएल 2020 पॉइंट टेबल पर टॉप से हटा दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स टीम का प्रदर्शन पिछले मुकाबलों में शानदार रहा था, और वह आईपीएल 2020 पॉइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने कल मैच हारने के साथ ही अपनी टॉप पोजीशन गवां दी है। आईपीएल 2020 की अंक तालिका में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस पहुंच चुकी है।